जयपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर कुल 6 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी संगठन, विचारधारा, सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियों सहित सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अन्य सत्रों में पूर्व विधायक रामहेत यादव, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा तथा विचार परिवार विषय पर पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता ने अपने विचार रखे। जय आहुजा ने देश के सामने मौजूद सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। समापन सत्र में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ योगी, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, आरसीए कन्वीनर मोहित यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, जिला प्रभारी गौरव यादव, इन्द्र यादव, वर्ग समन्वयक एवं जिला महामंत्री पवन यादव, रमेश रावत, अनूप यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल यादव, डॉ. अंजलि यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, सज्जन मिश्रा, पवन सिंह चौहान, जिला मंत्री देवेंद्र यादव, सविता यादव, संजय मीर, विशेषर चौधरी, नरेंद्र चौधरी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 18 मई 2026