राज्य
18-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में 3 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी की जमानत को दिल्ली पुलिस ने चुनौती दी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की जमानत को रद करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जस्टिस सौरभ बनर्जी ने आज आरोपी को नोटिस जारी किया और मामले की आगे की कार्रवाई 29 मई के लिए तय की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026