राज्य
18-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने बारामूला से सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद को उनके पिता के निधन के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 2 जून तक राहत प्रदान की है। अब्दुल रशीद शेख फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक मामले में आरोपी हैं और दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत मंी बंद हैं। हाई कोर्ट ने मानवीय आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत मंजूर की है ताकि वह अपने परिवार के साथ रह सकें और अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों में शामिल हो सकें। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026