राज्य
18-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली और गोवा समेत करीब सात ठिकानों पर ईडी की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में की गई है। कई घंटों तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए हैं। ईडी की टीम सोमवार सुबह ही सक्रिय हो गई थी। दिल्ली के अलावा गोवा में भी कई स्थानों पर एक साथ रेड डाली गई। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी लंबे समय से इस मामले में वित्तीय लेन-देन और कथित बैंक फ्रॉड की जांच कर रही थी। इसी कड़ी में सोमवार को सर्च ऑपरेशन के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026