राज्य
18-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मयूर विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 31 ब्लॉक नाला रोड के पास रात करीब दो बजे हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार हादसे के समय कपिल नामक व्यक्ति ऑटो में सवार था, जबकि सत्यम मोटरसाइकिल चला रहा था। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यम को बेहतर उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ मई/2026