व्यापार
19-May-2026
...


- सोना 589 रुपए तेजी के साथ 1,59,899 पर, चांदी 2,75,851 रुपए प्र‎ति ‎किलोग्राम नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में विपरीत रुझान देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जहां सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 150 रुपए की तेजी के साथ 1,59,551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 800 रुपए की गिरावट के साथ 2,75,851 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया था। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 1,59,401 से 589 रुपए की बढ़त के साथ 1,59,899 रुपए के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार में इसने 1,59,851 रुपए का उच्च स्तर और 1,59,161 रुपए का निचला स्तर छुआ। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 150 रुपए की तेजी के साथ ₹1,59,551 पर बना हुआ था। इस साल सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच चुके थे। चांदी के वायदा भाव में गिरावट सोने के विपरीत, चांदी के वायदा भाव में नरमी का रुख रहा। एमसीएक्स पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 380 रुपए की गिरावट के साथ 2,76,271 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 2,76,651 रुपए था। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,76,272 रुपए का उच्चतम और 2,75,221 रुपए का न्यूनतम स्तर देखा। रिपोर्ट लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 800 रुपए की गिरावट के साथ 2,75,851 रुपए पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने इस साल 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नरमी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 4,570.60 रुपए प्रति औंस पर खुला, लेकिन बाद में 4.10 रुपए गिरकर 4,553.90 रुपए प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी के वायदा भाव 78.05 रुपए पर खुलने के बाद $0.49 की गिरावट के साथ 76.95 रुपए प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। इस साल कॉमेक्स पर सोने ने 5,586.20 रुपए और चांदी ने 121.79 रुपए के उच्चतम स्तर को छुआ था। सतीश मोरे/19मई ---