क्षेत्रीय
19-May-2026


सीहोर के विश्व प्रसिद्ध बांसों के झुरमुट बचाने की शानदार पहल अमृत 0.2 योजना के तहत सीवन योद्धा मां की सेवा के समान ही दे रहे हैं अपनी सेवाएं सीहोर (ईएमएस)। बढ़िया खेड़ी पुल से लेकर बकरी पुल तक अमृत योजना 0.2 के तहत नदी के दोनों तरफ पिचिंग का जोरदार काम चल रहा है, इसी के साथ-सा टू बॉल भी बन रही है, बांसों के झुरमुट की यदि हम बात करें तो सीहोर के बांसों के झुरमुट विश्व प्रसिद्ध रहे हैं और अमेरिका के बहुत बड़े लेखक ने अमेरिका के प्रसिद्ध अख़बार में आर्टिकल के रूप में इन बांसों के झुरमुट का जिक्र किया है उनको बचाने हेतु उनके आसपास दीवार बनाकर टापू बनाए जा रहे हैं सीवन नदी की सौंदर्यता में यह सब मील का पत्थर साबित होंगे सीवन पुत्र लगातार अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं सरकारी कामों में भी कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग दे रहे हैं और साथ ही साथ जो भी मजदूर भाई जिनको हम सीवन योद्धा कहते हैं उनका हौसला बढ़ाने हेतु उनका सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें चाय नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है । सीवन पुत्र पुत्री अभियान के तहत आज 53 व दिवस जहां पर जीवन पुत्र की टीम लक्कड़ पुल के पास सौंदर्यकरण का जो काम चल रहा है वहां पर पहुंचकर सीवन योद्धाओं का सम्मान किया और मंगलवार के दिन सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा एवं कैलाश चव्हाण के द्वारा सभी को दुपट्टा डालकर सम्मान किया गया और उनको बताया गया है कि मां सीवन की सेवा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता जिनको यह अवसर मिला है वो बड़े भाग्य शाली है इस बीच गगनचुंबी भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे मां सीवन की गोद में गूंजे । ईएमएस/विमल जैन / 19 मई 2026