क्षेत्रीय
19-May-2026
...


वार्ड में जाकर बिजली,पानी, सफाई के अलावा निर्माण व अन्य कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार के दिये निर्देश राजनांदगांव (ईएमएस) । छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव महोदया द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार वार्डो मंे मूलभूत सुविधा बिजली,पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य तथा निगम द्वारा संचालित अन्य व्यवस्था के निरीक्षण एवं उसके सफल क्रियान्वयन के लिए निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने वार्डवार प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारियो की बैठक लेकर उन्होंने अपने अपने प्रभारित वार्ड मे सुबह निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव महोदया का प्रमुख उद्देश्य वार्डो में निकाय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ का सफल क्रियान्वयन करना है, इसके लिए उन्होंने प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। निर्देशानुसार 51 वार्डो के लिए निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो को वार्ड सुविधाओ के सफल संचालन व क्रियान्वयन के लिए दायित्व सौपा गया है। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने सहायक के साथ अपने प्रभारित वार्ड में सुबह निरीक्षण करंेगे, निरीक्षण के दौरान वार्ड में रोड, नाली की सम्पूर्ण सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के पालन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं सोर्स पर कचरा पृथक्कीयकरण, एसएलआरएम सेन्टर वेस्ट प्रोसेसिंग कार्यो व वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट सी एंड प्लांट के कार्यो का निरीक्षण-पर्यवेक्षण करना, वार्ड में जी.व्ही.पी./सी.टी.यू. चिन्हांकित कर उसकी सफाई एवं सौदर्यीकरण, सार्वजनिक एंव सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण एवं आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराना, शहर में स्वच्छता अभियान के तहत किये गये कार्यो का अवलोकन कराना है। इस प्रकार स्वच्छता संबंधी कार्यो का निरीक्षण कर व्यवस्था मंे सुधार की दिशा में कार्य करना है। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि साफ सफाई के अलावा पेयजल एंव विद्युत संबंधी कार्यो की नियमित पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करना,गंदा पानी व कम पानी आने की शिकायत का निराकरण तथा अनावश्यक बहते नल को बंद करने संबंधी कार्य प्राथमिकता से करना है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं संुदर बनाए रखने वृक्षारोपण कर उसका संरक्षण करना है, वृ़क्षारोपण के लिए स्थल चयन करना है। साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एंव हेण्ड पंपो रिचार्जिग संबंधी कार्यो के लिए भी निरीक्षण करना और बरसात में उसका क्रियान्वयन करना है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बीएलसी एवं एएचपी घटक अंतर्गत कार्यो की गुणवत्ता, समय सीमा पूर्ण कार्य कराना एवं रिक्त आवासो को समय सीमा में आबंटन कार्य को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत/चल रहे विभिन्न विकास, निर्माण कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने की दिशा में कार्य करना है। इसी प्रकार निगम स्वामित्व वाले भवनो मं आवश्यक सुविधाओ की उपलब्धता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो/शहीदो/महापुरूषो व अन्य प्रबुद्धजनो की मूर्तियो का रख-रखाव, एवं संरक्षण, निकाय के समस्त उद्यानो एवं शहर के स्कूल/आंगनबाडी में आवश्यक व्यवस्था जैसे बिजली, पानी, स्वच्छता इत्यादि उचित अनिवार्य व्यवस्था भी सुनिश्चत करना है। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने प्रभारित वार्डो में उपरोक्तानुसार कार्यो का प्रातः निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार करना सुनिश्चित करेगे।