राज्य
19-May-2026
...


:: अग्रसेन महासभा के आयोजन में शामिल हुए सैकड़ों सदस्य; गेम्स और हास्य गोष्ठी से दी गर्मी को मात :: इंदौर (ईएमएस)। भीषण गर्मी में उछल रहे पारे को मात देने के लिए अग्रसेन महासभा के सदस्यों द्वारा बायपास स्थित होटल गोल्डन लीव्स कंवेंशन सेंटर पर एक अनूठी पूल पार्टी का आयोजन किया गया। महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने डीजे की सुमधुर धुनों के बीच पानी में रहकर न सिर्फ मस्ती और धमाल किया, बल्कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक सराहनीय पहल भी की। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे ग्रीष्मकाल के दौरान पानी की एक-एक बूंद की बचत करेंगे और बेजुबान मूक परिंदों की सेवा के लिए अपनी-अपनी छतों व आंगन में दाना-पानी रखेंगे। :: तरण पुष्कर में जमकर खेले खेल, विजेताओं को मिले उपहार :: महासभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल एवं सचिव अनूप सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक गोपाल प्रेमचंद गोयल, प्रवीण मुरारका, शैलेंद्र गुप्ता और आशीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह आयोजन शाम 4 से रात 10 बजे तक चला। इस दौरान सदस्यों ने होटल के तरण पुष्कर (पूल) में तंबोला, हास्य गोष्ठी सहित अनेक मनोरंजक गेम्स खेले। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए। आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, मोहनलाल बंसल, विष्णु बिंदल और अरुण आष्टावाले सहित कई वरिष्ठजन सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाएं ब्रजकिशोर गोयल, अजय आलूवाले, प्रमोद बिंदल, अशोक अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल और शैलेंद्र सिंघल ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजेश जिंदल ने किया एवं आभार सचिव अनूप सिंघल ने माना।