खेल
20-May-2026


भारतीय टीम को पीछे छोड़ा सिलहट (ईएमएस)। बांग्लादेश ने यहां पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्यलूटीसी) अंक तालिका में भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश की टीम इस जीत के साथ, ही 58.33 प्रतिशत अंक (पीसीटी) के साथ ही पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि भारतीय टीम 48.32 पीसीटी के साथ अब छठे पायदान पर फिसल गयी है। इसका करण है कि बांग्लादेश ने इस सत्र में अब तक कुल तक कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उन्हें जीत मिली है। विशेष बात ये है कि ये दोनों जीत उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही हासिल की हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए यह डब्यलूटीसी चक्र अब तक खास नहीं रहा है। टीम ने कुल नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें केवल चार में जीत मिली है, जबकि चार में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा है। इसी कारण भारतीय टीम का पीसीटी घटकर 48.32 हो गया है। जिसने वह अंक तालिका में बांग्लादेश के नीचे आ गयी है। इस साल भारतीय टीम ने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इस चक्र में भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में भी उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। टीम की रैंकिंग अंकों से नहीं, बल्कि पीसीटी के आधार पर तय की जाती है, और इसी कारण बांग्लादेश, कम मैचों में अधिक सफलता दर के साथ भारत से आगे निकल गया है। भारतीय टीम को इस साल के अंत में श्रीलंका और न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां वह दो-दो टेस्ट मैच खेलेगी, और फिर 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ये आगामी मुकाबले भारत के लिए अपनी स्थिति सुधारने के महत्वपूर्ण अवसर होंगे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 87.50 पीसीटी के साथ आठ टेस्ट मैचों में सात जीत दर्ज कर पहले स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जिसके तीन मैचों में 77.78 पीसीटी हैं। दक्षिण अफ्रीका तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। गिरजा/ ईएमएस 20 मई 2026