अंतर्राष्ट्रीय
काठमांडू,(ईएमएस)। नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार शर्मा का भारत से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की थी। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। डॉ. शर्मा का कार्यकाल छह वर्षों का होगा, जो पिछले तीन दशकों में सबसे लंबा माना जा रहा है। संवैधानिक परिषद और संसदीय सुनवाई समिति की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति हुई। इससे पहले वरिष्ठ न्यायाधीश सपना प्रधान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। नंदिनी परसाई/20 मई 2026