इन्दौर (ईएमएस) लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन रहने के लिए प्रयासरत इन्दौर नगर निगम के सफाईकर्मी इस भीषण गर्मी में भी सफ़ाई कार्य को मुस्तैदी से अंजाम दे रहे हैं। इस भीषण गर्मी में उनकी प्यास बुझाने के लिए पीने के पानी हेतु जार तथा गर्मी से बचाव के लिए जैकेट्स का वितरण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के युवाओं ने किया। प्रशांत करोसिया ने बताया अंजेश गोलू शुक्ला के आतिथ्य में नगर निगम के सफाई महिला कर्मचारियों को इन सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर रितेश विराग, संदीप गोयल, प्रदीप गढ़वाल, प्रशांत करोसिया, बबल, आशीष शर्मा, विपिन चिंतामन, सुमित खरे, नमन कुशवाह, अमित हार्डिया, प्रदीप गढ़वाल, राहुल राने, तन्मय बिगड़े, अनंत खोड़, आदर्श खोदे, नैतिक चावरे, कोसल करोसिया, सोनू बंदवाल, ध्रुव सत्संगी आदि उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित / 20 मई 2026