राज्य
21-May-2026


- स्वाद और चमक के कारण 5400 रुपए प्रति क्विंटल - उत्पादन कम, मोल ज्यादा अशोकनगर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर का प्रसिद्ध शरबती गेहूं देशभर में अपनी खास पहचान बना रहा है। स्वाद, चमक और बेहतर गुणवत्ता के कारण इस गेहूं की मांग लगातार बढ़ रही है। मंडियों में शरबती गेहूं रिकॉर्ड 5400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। व्यापारी और बड़े कारोबारी सात राज्यों से खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार उत्पादन कम हुआ है, जबकि मांग काफी ज्यादा बनी हुई है। यही कारण है कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अशोकनगर का “गोल्डन ग्रेन” अब देश की प्रमुख मंडियों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। नंदिनी परसाई/21 मई 2026