राज्य
21-May-2026


- फर्जी डॉक्टर ने दी फर्जीवाड़े की जानकारी दमोह (ईएमएस)। दमोह से पकड़े गए फर्जी एमबीबीएस डिग्री गिरोह के मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 22 लोगों को फर्जी मेडिकल डिग्री दिलाकर डॉक्टर बनाया। ये लोग अलग-अलग जिलों में क्लीनिक और अस्पतालों में नौकरी कर रहे हैं। मामले की जांच में भोपाल और अन्य शहरों के कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दस्तावेज और मोबाइल डेटा भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने कई फर्जी डॉक्टरों और एजेंटों की जानकारी दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग भी संदिग्ध डॉक्टरों की जांच कर रहा है। नंदिनी परसाई/21 मई 2026