क्षेत्रीय
21-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 मई से 31 मई 2026 तक ग्वालियर जिले के सभी विकासखंडों में सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भर्ती एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा की जाएगी। सभी शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने बताया कि भर्ती शिविरों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विकासखंडवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। भर्ती अधिकारी पी.एन. मलिक के अनुसार सुरक्षा जवान के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट, लंबाई 167.5 सेमी तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए लंबाई 170 सेमी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष एवं वजन 56 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस एवं बोनस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। प्रशिक्षण के बाद विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो, उद्योगों एवं धार्मिक स्थलों पर ड्यूटी दी जाएगी। भर्ती शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है – * 25 मई – दीयादेह, मिडिल स्कूल परिसर, पोस्ट ऑफिस के पास, भितरवार * 26 मई – पंचायत भवन, ग्राम पंचायत चिनौर * 27 मई – ब्लॉक कार्यालय, जनपद पंचायत डबरा * 28 मई – पंचायत भवन टेकनपुर, ब्लॉक डबरा * 29 मई – ग्राम पंचायत भवन गुंडारा, ब्लॉक मुरार * 30 मई – ब्लॉक कार्यालय जनपद पंचायत मुरार, चौहान प्याऊ के पास, थाटीपुर ग्वालियर * 31 मई – सीएलएफ कार्यालय घाटीगांव, जनपद पंचायत बरई, एसडीएम कार्यालय के पास अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ किसी भी भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8295891474 एवं 7838282197 पर संपर्क किया जा सकता है।