क्षेत्रीय
21-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | -वित्तीय वर्ष में जलकर की वसूली लक्ष्य से कम रहने पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने पीएचई विभाग के 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, साथ ही 31 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी किए गए नोटिस अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जलकर वसूली का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 प्रतिशत अधिक रखा था। जलकर वसूली को लेकर नगर निगम आयुक्त ने विगत दिनों समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में पाया कि कई कर्मचारियों ने अपने टारगेट के अनुरूप जलकर वसूली नहीं की है। इसके चलते नगर निगम आयुक्त ने निर्धारित किया था, जिसके अनुरूप वसूली नहीं की गई। इसके चलते नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, जबकि 31 कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र एवं चेतावनी पत्र जारी किया है। इन अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में पांच लाख से कम वसूली की जारी आदेशानुसार कम वसूली वाले इन विनियमित कर्मचारियों जिसमें वार्ड 45 के कुलदीप सिंह सिकरवार, मानदेय का लोकेन्द्र कुशवाहा, वार्ड 18 के विनयिमित उमेश शाक्य, रवि बाथम, वार्ड 57 के विनियमित श्री शशांक तोमर, मानदेय पर रविराज रत्नाकर , वार्ड 41 के विनियमित दीवान सिंह पाल का 7 दिवस का वेतन एवं वार्ड 39 के विनियमित ओंकार, कैंट का विनियिमत पुरेन्द्र घुरैया, वार्ड 65 के विनियमित शरनजीत सिंह, वार्ड 48 के विनियमित अमित शर्मा, वार्ड 25 के मानदेय पर रवि शाक्य, वार्ड 43 के विनियमित श्री पूरन सिंह पाल, वार्ड 17 के विनियमित श्री राधेश्याम पाल, वार्ड 35 के विनियमित मुकेश कुशवाहा, वार्ड 28 के विनियमित श्री हरिओम श्रीवास, वार्ड 24 के मानदेय पर अरुण कनौजिया एवं वार्ड 19 के मानदेय पर श्री संतोष बंसल का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इन अधिकारियों को जारी किया कारण बताओं एवं चेतावनी पत्र कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड 45 के नियमित श्री रमेष पाल, वार्ड 18 के श्री ब्रजेश चौहान, श्री दयाशंकर शर्मा, वार्ड 27 के श्री योगेश कुशवाह, श्री कैलाश शर्मा, वार्ड 37 के श्री मनोज सक्सेना, श्री सुंदरगिरी, वार्ड 41 के श्री चंद्रशेखर प्रजापति, वार्ड 3 के श्री श्रीराम स्वरूप, श्री अनिल शर्मा, वार्ड 47 के श्री दुर्गा प्रसाद, श्री मनीष पाल, वार्ड 25 के श्री मानसिंह सिकरवार, अवधेष दुबे, वार्ड 36 के शिव प्रकाश सक्सैना, वार्ड 17 अरविंद चौधरी, वार्ड 42 के नरसिंह रॉय ससोडकर, प्रदीप श्रीवास्तव, वार्ड 53 के राकेश गोडिया? वार्ड 35 के सुरेष बाबू श्रीवास, वार्ड 38 के दिलीप श्रीवास्तव, वार्ड 22 के श्री रामप्रकाश, वार्ड 28 के रामबाबू कनैरिया, वार्ड 40 के शैलेन्द्र, वार्ड 33 के मातादीन कुशवाहा, किशन बघेल, वार्ड 12 के श्याम सुंदर शर्मा भगवंत क्रोशिया, वार्ड 24 के राम अवतार, वार्ड 30 के राजेश शर्मा, वार्ड 19 के नीरज सिंह भदौरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।