राज्य
21-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। याचिका में स्पष्ट किया गया है कि ये राहतें पूरी तरह से व्यावहारिक और परिचालन संबंधी प्रकृति की हैं, और इनका उद्देश्य मुकदमे की सुनवाई के दौरान बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण से जुड़ी वित्तीय जिम्मेदारियों को बिना रुकावट के सुनिश्चित करना एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति व दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई है, जिसमें उन्होंने अदालत से पिछली बार दिए उसके अंतरिम आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही उस आदेश के कुछ हिस्सों में बदलाव की मांग भी की है। इस याचिका में प्रिया कपूर ने अपने दिवंगत पति व करिश्मा कपूर की शादी से हुए बच्चों समायरा और कियान की पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने के लिए उनके कुछ खातों से पैसे निकालने और कुछ विदेशी संयुक्त बैंक खातों के संचालन की अनुमति मांगी है। प्रिया कपूर ने यह याचिका हाई कोर्ट के 30 अप्रैल को दिए फैसले को लेकर लगाई है, साथ ही इसके जरिए उन्होंने दिवंगत संजय कपूर के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है, ताकि उन पैसों का इस्तेमाल समायरा कपूर और कियान राज कपूर की मौजूदा और भविष्य की शिक्षा से जुड़े खर्चों के भुगतान के लिए किया जा सके। जिसमें उनकी स्कूल और यूनिवर्सिटी की फीस, रहने-खाने का खर्च, और भारत व विदेश में उनकी यात्राओं का खर्च शामिल है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/21/ मई/2026