क्षेत्रीय
21-May-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा जिला जेल श्योपुर में आयोजित प्रिजन स्मार्ट कार्यक्रम में जेल में निरूद्ध 30 बंदियों द्वारा भाग लिया गया। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक श्रीमती कंचन राठौर एवं अम्बरीश खंडेलवाल द्वारा बंदियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पूर्व में नशे की लत तथा नींद नही आने की समस्या से ग्रसित बंदियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ऐसे बंदियों को लाभ प्राप्त हुआ, जो जेल में आने से पहले नशे की लत से प्रभावित थे तथा उन्हें नींद नही आने की समस्या हो रही थी।