कोलकाता (ईएमएस)। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले का एक रोचक वीडियो भी सामने आया है। इसमें केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह मुम्बई के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्लो लेकर भागते दिखे। रिंकू की यह आदत सभी जानते हैं कि उन्हें दूसरों के बल्ले काफी पसंद आते हैं, और वह अक्सर साथी खिलाड़ियों से बल्ले मांगते रहते हैं। इस बार जब हार्दिकमैच के बाद डगआउट में लौट रहे थे। इसी दौरान रिंकू उनसे टकराते हैं। हाथ मिलाने के बाद रिंकू अचानाक ही हार्दिक से बल्ला ले लेते हैं। जब हार्दिक अपने ग्लव्स उतारने लगते हैं, तो रिंकू वहां से गायब हो जाते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो इसी मैच का है या पुराना, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसकों के बीच छाया हुआ है। इस मैच में केकेआर ने जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी संभवनाएं बनाये रखीं। वहीं मुम्बई हार के साथ ही बाहर हो गयी। ईएमएस 21मैच 2026