क्षेत्रीय
21-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत ग्वालियर द्वारा वर्ष 2026-27 के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर अकाउंटिंग विथ टैली, ब्यूटी पार्लर, रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनर रिपेयरिंग, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, फोर-व्हीलर एवं ट्रैक्टर रिपेयरिंग, फूड प्रोसेसिंग, बेकरी, प्लम्बिंग, राजमिस्त्री, वुड कारपेंट्री, लेदर फुटवेयर, लेदर गुड्स, सिलाई, फैशन डिजाइनिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, मोबाइल रिपेयरिंग, कृत्रिम आभूषण निर्माण, मधुमक्खी पालन सहित अनेक व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां 12 जून 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए http://mpkhadigramodyog.com पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत कार्यालय ग्वालियर अथवा मोबाइल नंबर 9826284345 पर संपर्क किया जा सकता है।