रायपुर (ईएमएस)। अधिवक्ता संघ, रायपुर की नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी वर्ष 2026-28 के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में जाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। संजय श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार देवांगन सहित समस्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, संघ की गरिमा तथा आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र एवं न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा नवगठित प्रबंधकारिणी अपने अनुभव, ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता से संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। संजय श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी से अध्यक्ष दिनेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती भारती राठौर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत पाटस्कर, सचिव राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रानी लक्ष्मी साहू, सहसचिव गुणेश कुमार निर्मलकर, सहसचिव श्रीमती नेहा राठौर, ग्रंथालय सचिव महेन्द्र कुमार देवांगन, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव युगेश्वर साहू उर्फ योगेश, योगिराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा (अक्की), आकाश सोनी, कु. योगिता धुरंधर, श्रीमती अमृता दीक्षित उपस्थित रहे। ईएमएस / 21.05.2026