ग्वालियर ( ईएमएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देष पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.05.2026 को थाना हस्तिनापुर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हस्तिनापुर का स्थाई वारंटी आकाश उर्फ भोंदा जाट ग्राम बगथरा थाना गोहद जिला भिण्ड में देखा गया है। L वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हस्तिनापुर उनि0 देवेन्द्र लोधी के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान भिंड रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा भिंड में ग्राम बगथरा में जाकर देखा तो उक्त वारंटी खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश उर्फ भोंदा जाट पुत्र महताव सिंह जाट निवासी ग्राम बिलारा का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना हस्तिनापुर के अप0क्र0- 61/21 धारा 394,347, भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में माननीय विशेष न्यायाधीश एमपीडीपीके एक्ट ग्वालियर के एससीडीओसीटी क्र0 41/2021 में स्थाई वारंट जारी होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ ग्वालियर तथा भिंड में लूट, डकैती, हत्या व हत्या के प्रयास सहित कुल 18 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं तथा जिला इंदौर में एक स्थाई वारंट भी जारी है।