ग्वालियर ( ईएमएस ) | सभापति मनोज तोमर ने आज सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सरकारी मल्टी के पास सफाई कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतते मिले। सभापति श्री तोमर ने इसकी सूचना तत्काल अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को दी। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सभापति मनोज तोमर ने आज वार्ड क्रमांक 55 स्थित गुढी गुढा का नाका, अवाडपुरा, मुक्तिधाम के पास सरकारी मल्टी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरकारी मल्टी के पास सफाई कर्मचारी टिपर वाहन खडाकर समय पास कर रहे थे। इसे देखकर सभापति ने नाराजगी व्यक्त की और अपर आयुक्त को लापरवाही की सूचना दी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।