ग्वालियर ( ईएमएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देष पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 21.05.2026 को क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अजाक में अप0क्र0 03/19 धारा 177,198,420,467,469 भादवि 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में फरार 05 हजार का इनामी आरोपी ग्राम नगला दुले जिला आगरा (उ0प्र0) में फरारी काट रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषानुसार डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार व डीएसपी श्री मनीष यादव के कुषल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम नगला दुले थाना खैरागढ़ जिला आगरा (उ0प्र0) से एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय पुत्र चौब सिंह तोमर निवासी गोविंदपुरी थाना विष्वविद्यालय जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया जहॉ उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना अजाक पुलिस के सुपुर्द किया गया। पकड़ा गया आरोपी 07 वर्ष से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार का इनाम घोषित किया था।