अमृतसर,(ईएमएस)। पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम गगनदीप रंधावा सुसाइड केस से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। रंधावा सुसाइड केस में चालान जमा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ चालान फाइल हुआ। गौरतलब है कि, 59 दिन की जांच के बाद 542 पेज का चालान पेश किया है। इस चालान में सुसाइड के लिए उकसाने, टॉर्चर और बेइज्जती का जिक्र है। इसके अलावा चालान में रंधावा का इलाज करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट भी शामिल है। चालान में डॉक्टर सहित करीब 50 गवाहों का जिक्र है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप सही मिले है। हालांकि, इस मामले में भुल्लर के पिता सुखदेव भुल्लर, पीए दिलबाग सिंह और 3 अनजान लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को डीएम रंधावा को भुल्लर ने पट्टी में अपने घर बुलाया था, जहां घर में बने ऑफिस में रंधावा की पिटाई की गई थी। आशीष दुबे / 21 मई 2026