खरगोन (ईएमएस)। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनके 36 वी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि नाईक ने कहा कि स्वर्गीय राजीव जी ने इस देश को सूचना प्रौद्योगिकी से लेंस कर विश्व पटल पर एक विशिष्ट पहचान दी यहां का युवा आज पूरे विश्व में अपनी आई टी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे हैं इसी तरह देश में पंचायती राज को स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री दिनेश पप्पू पटेल ने कहा कि स्व राजीव गांधी जी ने भारत देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर विश्व को एक उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी दी जिसने देश के लाखों युवाओं को विश्व आई टी सेक्टर में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया यह राजीव रत्न गांधी की ही देन है इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम पाटीदार जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जितेंद्र भावसार जिला निर्वाचन प्रभारी कादर बेग प्रवक्ता राजेश मंडलोई अजा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव गांगुली पूर्व आर्मी प्रकोष्ठ के गिरधारी रीवा चौहान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डेविड ब्रेनर्ड प्रकाश जोशी राजेंद्र पवार पार्षद हीरा परमार पार्षद अरुणा उपाध्याय, रोहित चतुर्वेदी सचिन जोशी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभम जायसवाल जगदीप पूरे (बबलू) मंडल अध्यक्ष मंची कर्मा अरविंद चौधरी शाहरुख खान (भूरू) कासम अली बोहरा शकील मंसूरी महिला कांग्रेस नेत्री देवश्री मुजाल्दे सरिता भावसार आसमा डावर दीपक सोनी अबरार खान सरपंच माधव यादव आबिद अली ओम प्रकाश रोकड़े शेख चांदू जितेंद्र धनगर अनस खान उस्मान खान शाहरुख खान रियाज मंसूरी मंसूर मामू आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर स्व राजीव जी को याद किया। ईएमएस / 21/05/2026