क्षेत्रीय
21-May-2026


खरगोन (ईएमएस)। जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बारहमासी छात्रावासों में समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास खरगोन में चल रहे समर कैंप की गतिविधियों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी विष्णु पाटीदार, असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर असद शेख, ब्लॉक मैनेजर राहुल यादव, कादिर खान ने निरीक्षण किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा समर कैंप की गतिविधियां बीज रोपण एवं बीज से पौधा बनाने की प्रक्रिया को समझाया गया। कैंप में रचनात्मक कलाकृतियों कपड़ों से कठपुतली, कागज के खिलौने, मिट्टी की कलाकृतियों की प्रशंसा की। छात्रावास अधीक्षिका उर्मिला वानखेड़े मौजूद रही। बालिकाओं को बच्चों के अधिकार एवं जेजे, पॉक्सो एक्ट की जानकारी भी दी गई। ईएमएस / 21/05/2026