क्षेत्रीय
21-May-2026


अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहा है जोरदार सौंदर्यकरण का काम सीहोर (ईएमएस)। गुरुवार के दिन सीवन पुत्रों की टीम पहुंच गई सीवन योद्धाओं के सम्मान हेतु,ज्ञात हो कि अमृत योजना 2.0 के तहत बढ़िया खेड़ी से बकरी पुल तक शानदार तरीके से सौंदर्यकरण के काम चल रहा है..सीवन पुत्रों की टीम लगातार 55 दिनों से सीवन के पूर्ण उद्धार के संकल्प को लेकर काम कर रही है..साथ ही साथ लोगों को सीवन पुत्र एवं सीवन पुत्री के रूप में शपथ ग्रहण करवा रही है,उनसे प्रण दिलवा रही है कि नदी की स्वच्छता कायम रखेंगे इसमें किसी भी प्रकार के का कचरा व पूजन सामग्री के समान नदी में नहीं डालेंगे । इसी के साथ प्रदीप चावड़ा सिवन पुत्र ने बताया कि सिवन पुत्र तथा पुत्री की संख्या 3000 के ऊपर पहुंच चुकी है जल्दी 5000 के आंकड़ों को छू लेंगे इसके बाद 10000 सिवान पुत्र पुत्री का लक्ष्य है वन योद्धाओं का सम्मान करने मुकेश राय,प्रकाश यादव,प्रदीप चावड़ा,वैभव राठौर,जगदीश वर्मा,कैलाश चाव्हाण और कनीराम मालवीय पहुंचे ।। ईएमएस/विमल जैन / 21 मई 2026