क्षेत्रीय
21-May-2026


श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा फोटो ----- 4 --कलश यात्रा में शामिल भक्त हाथरस (ईएमएस)। सासनी के निकटवर्ती गांव ततारपुर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कथा के प्रथम दिन आज गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस मंगल कलश यात्रा में गांव की समस्त महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिर पर मंगल कलश धारण कर पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं और बालिकाएं जब भगवान के जयकारे लगाते हुए निलीं, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। गुरूवार को आयोजित कार्रक्रम में यज्ञपति मास्टर चंदन सिंह कुशवाहा व महादेवी तथा राजकुमार कुशवाहा व देवकौर देवी हैं, जो पूर्ण विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे हैं। आज से शुरू हुए इस पावन आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा व्यास कुमारी विनीता भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी। समस्त ग्रामवासी ततारपुर के सामूहिक प्रयास और सहभागिता से आयोजित हो रहे इस धार्मिक उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और पहले ही दिन से कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 21 मई 2026