राज्य
इन्दौर (ईएमएस) कल देर रात करीब सवा बारह बजे एयरपोर्ट रोड स्थित गांधी पैलेस कॉलोनी में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। सूचना पर तुरंत लक्ष्मीबाई नगर से दमकल गाड़ियों के साथ टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने करीब एक हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। दुकान-गोदाम मालिक का नाम रोहित पिता मुकेश भगौरे बताया गया है। आग में पुराने टायर सहित शेड आदि सामान जल गया। टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है। आनंद पुरोहित/ 21 मई 2026