आयुक्त सहित अधिकारी वार्डो मेे प्रतिदिन मूलभूत सुविधा के अलावा निर्माण कार्य का ले रहे जायजा, सुधार की दिशा मे पहल राजनांदगांव (ईएमएस)। साफ सफाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा स्वच्छता से नागरिको को जोडने महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सुबह सफाई व्यवस्था देखने वार्डो में निरीक्षण कर रहे है। साथ ही लोगो से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत हो निराकरण करने का प्रयास कर रहे है। इसी कडी में शासन निर्देश के अनुक्रम में वार्डो मंे मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण तथा अन्य व्यवस्था के निरीक्षण एवं उसके सफल क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी भी सुबह वार्डो में जाकर निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार की दिशा में कार्य कर रहे है। आज निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तुलसीपुर सिविल लाईन क्षेत्र में साफ सफाई के अलावा पेयजल व्यवस्था तथा निर्माण कार्य का जायजा लेकर निर्धारित समय तक वार्ड में सफाई तथा नाला सफाई कराने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए। उन्होंने नाली निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सफाई कर्मियो से कहा कि कालोनी क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नाली की नियमित सफाई कर कचरा उठावे, खुली भूमि एवं उद्यान की भी सफाई कर कटिली झाडिया काटे। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंने कहा। इसके अलावा समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराने संचालक को निर्देशित किए। आयुक्त ने नाला सफाई कराने तथा बारिश के पूर्व अन्य नालो की भी सफाई करने निर्देश दिए। नाली निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर जल्द निर्माण चालू कराने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए। नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव महोदया के निर्देशानुसार वार्डो में निकाय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओ का सफल क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी भी प्रतिदिन सुबह बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य तथा अन्य सुविधाओ का जायजा लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने में लगे हुए है। सभी अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई के अलावा पेयजल की स्थिति, शौचालयो का संचालन,तालाब, उद्यान, सामुदायिक भवन की स्थिति का जायजा ले रहे है। इसके साथ साथ निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर कार्य में गति लाकर समय सीमा में पूर्ण कराने प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण एवं वर्तमान ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर साफ सफाई तथा पेयजल व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वार्ड की समस्या एवं सुचारू व्यवस्था के लिए पार्षदो से भी सम्पर्क कर कार्य करना है। शासन की मंशानुरूप नागरिको को दी जाने वाली सुविधाओ को बेहतर करने का प्रयास निगम अमला द्वारा किया जा रहा है। ईएमएस/मोहने/ 21 मई 2026