राज्य
21-May-2026


- कार्ड सही से स्वेप करने का झांसा देकर बदल लिया था एटीएम कार्ड भोपाल(ईएमएस)। जहांगीराबाद इलाके में एक शातिर महिला ने सीनियर वकील एटीएम बूथ में कार्ड ठीक तरीके से स्वेप करने का झांसा देकर पहले तो उसका एटीएम बदल लिया। इसके बाद वकील के एकाउंट से एक लाख की रकम निकल गई। शिकायत की जॉच पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया गया है की फरियादी करीब एक सप्ताह पूर्व एटीएम से 10 हजार की रकम निकालने गए थे, लेकिन दो बार के प्रयास में भी पैसे नहीं निकले। तब वहां खड़ी एक महिला ने कार्ड सही तरीके से स्वेप न होने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर दो दिन में उनके खाते से एक लाख निकाल लिए। पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित पायगा कॉलोनी में रहने वाले राजेन्द्र मिश्रा (75) सीनियर एडवोकेट हैं। उनका पुलिस लाइन के पास मिश्रा लॉ चैम्बर के नाम से ऑफिस है। उनका इंडियन बैंक की जहांगीराबाद ब्रांच में अकाउंट है। अपनी शिकयत में उन्होनें बताया की 12 मई को उन्होंने पुलिस पेट्रोल पंप से एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी कार में डेढ़ हजार का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद 14 मई को वह पुलिस स्टोर के पास जहांगीराबाद स्थित सेंट्रल बैंक वाले एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। उन्होंने दो बार मशीन में कार्ड स्वेप कर दस हजार रुपए निकालने चाहे लेकिन मशीन से पैसे नहीं निकले। तभी वहां मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि आप मशीन में कार्ड गलत तरीके से डाल रहे हैं। उसकी बात सुनकर मिश्रा ने महिला के कहे अनुसार दो बार कार्ड को मशीन में डाला और पिन भी डाला, लेकिन पैसे नहीं निकले। उसके बाद वह महिला वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद फरियादी ने एसबीआई बैंक के एटीम कार्ड से 9 हजार रुपए निकाले, जो उन्हें मिल गए। एटीएम मशीन से बाहर निकलते ही थोड़ी देर बाद एडवोकेट के मोबाइल पर मैसेज आया लेकिन वह मैसेज देख नहीं पाए। बाद में 14 मई को उनके खाते से अलग-अलग 6 बार में 60 हजार रुपए और अगले दिन 15 मई को चार बार में 40 हजार रुपए इंडियन बैंक के खाते से निकल गए। मैसेज देखने पर उन्हें पता चला कि उनके एकांउट से एक लाख की रकम निकाल ली गई हैं। वह फौरन जहांगीराबाद स्थित इंडियन बैंक पहुंचे, वहां पता चला कि किसी ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया है और नानके पेट्रोल पंप के पास वाली एटीएम मशीन व अन्य मशीन से पैसे निकाले गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 21 मई