राज्य
21-May-2026


- भानू हिंदू सहित संगठन के सदस्यो पर मामला दर्ज भोपाल(ईएमएस)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में घुसकर वहॉ अवैध गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए जय मां भवानी हिंदू संगठन के लोगो ने भारी हंगामा किये जाने के मामले में पुलिस ने संगठन के अध्यक्ष भानू हिंदू सहित अन्य सदस्यो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी राजकुमार वर्मा पिता स्वर्गीय रामनारायण वर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वे मारवाड़ी रोड में रहते हैं, और उनकी बालाजी होटल भी है। 18 मई को उनकी होटल के भीतर शुभम आर्य उर्फ भानू हिंदू, रावी और अन्य आरोपी जर्बदस्ती घुस आए। वे सभी होटल में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को ठहराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने होटल के कमरों में पूरी तलाशी लेते हुए सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। राजकुमार वर्मा का कहना था, कि वे सामाजिक कार्य करते हैं। कोविड के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए भरपूर मदद भी पहुंचाई थी। हंगामा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है की पुलिस की मौजूदगी में भी संगठन के लोगो ने झूठे आरोप लगाकर हंगामा जारी रखा। करीब दर्जन भर से अधिक लोगो ने हंगामा किया जिनकी हरकतों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गये है। जांच के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जुनेद / 21 मई