राज्य
भोपाल(ईएमएस)। अवधपुरी इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में बीती देर एक युवक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय एस चंदू को उसके परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र ने भर्ती कराया था। जहां पर उसने रात में फांसी लगा ली थी। जानकारी लगने पर बाद केंद्र के कर्मचारी उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 21 मई