क्षेत्रीय
21-May-2026


*पीपीपी मॉडल पर बायो गैस प्लांट बनेगा जिससे निगम को आय प्राप्त होगी - महापौर मुकेश टटवाल* उज्जैन (ईएमएस)। गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा गोंदिया स्थित टेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया जहां पीपीपी मॉडल पर सीबीजी प्लांट (कंबाइन बायोगैस प्लांट) बनाया जाएगा जिससे कि यहां सेग्रीगेशन रूप में आने वाले गीले एवं सूखे कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी जिससे निगम को आय प्राप्त होगी* *निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा निर्देशित किया कि प्लांट की सुंदरता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत सर्वे टीम द्वारा प्लांट का विजिट करने के लिए आएगी इसलिए प्लांट व्यवस्थित रहे निरीक्षण के दौरान प्लांट प्रभारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्लांट पर गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग आ रहा जिससे कि आरडीएफ एवं खाद बनाने की क्वालिटी में भी सुधार हुआ है साथ ही प्लांट पर स्वीपिंग वेस्ट के लिए ट्रामल मशीन लगाई गई है जिसका भी उपयोग किया जा रहा हैं* *निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, उपायुक्त संजेश गुप्ता, उपयंत्री सचिन जायसवाल, प्लांट प्रभारी शंकर उपाध्याय उपस्थित रहे* ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 21 मई 2026