क्षेत्रीय
21-May-2026


*महापौर द्वारा नीलगंगा से लौटी तिराहे तक निगम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यकरण एवं पेंटिंग कार्य का निरीक्षण किया* उज्जैन (ईएमएस)। सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन शहर में चहुं और विकास कार्य, सौंदर्य करण, निर्माण कार्य किया जा रहे हैं जिसके क्रम में लोटी तिराहा से होते हुए नीलगंगा पेशवाई मार्ग हनुमान नाका चौराहा तक नगर निगम द्वारा सौंदर्य करण कार्य करवाए जा रहे हैं उक्त कार्य का निरीक्षण गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा किया गया* *उक्त मार्ग सिंहस्थ पेशवाई मार्ग होने से सिंहस्थ से संबंधित चित्रकारी की जा रही है जो की सिंहस्थ के सफल आयोजन का संदेश देती है साथ ही पेवर ब्लॉक लगाए जाने, डिवाइडर एवं रेलिंग पर रंगाई पुताई किए जाने के कार्य प्रचलित है निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा नीलगंगा चौराहे पर स्थित रोटरी पर चल रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान कहा कि सिंहस्थ थीम पर आधारित भव्य आकृति बनाई जाए जिस चौराहे की भव्यता दिखाई दे* *निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सत्य नारायण चौहान, कैलाश प्रजापत उपायुक्त संजेश गुप्ता उपयंत्री सचिन जायसवाल उपस्थित रहें* ईएमएस/मोहने/ 21 मई 2026