नागरिकों की शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण भी किया जा रहा है निगम अमले की तत्परता के कारण माह अप्रैल 2026 में शून्य रही सी.एम.हेल्पलाईन पर शिकायतें भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को उपचारित पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नर्मदा, कोलार, बड़ा तालाब, केरवां जलाशय से उपचारित शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। शहरवासियों को दूषित जलप्रदाय न हो इस हेतु निगम द्वारा भूजल स्त्रोतों से जलप्रदाय नहीं किया जा रहा। दूषित अथवा अन्य प्रकार की जलप्रदाय संबंधी समस्याओं/शिकायतों के निराकरण हेतु निगम अमले द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाहियां करते हुए नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके कारण ही माह अप्रैल 2026 में सी.एम.हेल्पलाईन पर शिकायतों की संख्या शून्य रही है। नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर में नियमित रूप से 460 मिलियन लीटर उपचारित एवं शुद्ध पेयजल नर्मदा, कोलार, बड़ा तालाब एवं केरवा जलाशय से प्रतिदिन प्रदाय किया जा रहा है। नागरिकों को दूषित पेयजल प्रदाय न हो इसके लिए निगम द्वारा भूजल स्त्रोंतो के माध्यम से जलप्रदाय नहीं किया जाता है। नगर निगम द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में तकनीकी कारणों से यदि जलप्रदाय में व्यवधान उत्पन्न होता है तो टैंकरों के माध्यम से जलप्रदाय किया जाता है और अतिआवश्यक होने पर ही 124 नलकूपों के माध्यम से जलप्रदाय किया जाता है। ग्रीष्म ऋतु में जलप्रदाय व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए निगम अमला पूरी मुस्तैदी से सभी जोन क्षेत्रों में कार्य कर रहा है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। नागरिकों से प्राप्त होने वाली सी.एम.हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईनों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण भी समय सीमा में किया जाता है। निगम अमले द्वारा जलप्रदाय संबंधी समस्याओं/शिकायतों के निराकरण हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाहियां करते हुए नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके कारण ही माह अप्रैल 2026 में सी.एम.हेल्पलाईन पर शिकायतों की संख्या शून्य रही है। हरि प्रसाद पाल /21 मई, 2026