राज्य
21-May-2026
...


नरसिंहपुर,(ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभ्ज्ञियान के तहत विकासखंड नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोदरासकला में जनसहभागिता से कंटूर ट्रेंच निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के सेक्टर 5 गोरखपुर के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि एवं पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करना है। कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य में नवांकुर संस्था सतपुड़ा जनकल्याण समिति कोदरासकला एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों ने सहभागिता दी। इस सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण में सहयोग प्रदान कर जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक संदेश दिया। जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा ने वर्षा जल के अधिकतम संचयन एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आव्हान किया। उपस्थित जनों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मेरावी 21 मई 2026