हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम को पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान टिबडी रोड पर बाइक सवार दो संदिग्ध देखे गये। जोकि पुलिस के गश्ती दल को देखकर पीछे मुड कर भागने का प्रयास करने लगे। जिनपर शक होने पर पुलिस के गश्ती दल ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 15.37 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आजाद पुत्र इकबाल निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार और शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/21 मई 2026