नरसिंहपुर,(ईएमएस)। निदेशक सेंट-आरसेटी नरसिंहपुर ने बताया कि सेंट-आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर एवं कम्प्यूटर प्लस टैली का का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 22 मई से 27 मई 2026 तक आवेदन और साक्षात्कार लिए जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए रहेगा। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। साक्षात्कार लिए जाने के उपरांत चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। एक बैच के प्रशिक्षण 35 अभ्यर्थियों की सीट रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री, स्टेशनरी, 3 टाइम चाय-नाश्ता, दो टाईम भोजन एवं आवासीय सुविधा और सर्टीफाई ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदकों को अपने आवेदन के साथ आधार कार्ड, मार्कशीट, बीपीएल राशन कार्ड/ मनरेगा जॉब कार्ड/ ग्रामीण समूह का सदस्य- एसईसीसी, 4 फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अनिवार्य रूप से बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लाना आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर एवं कम्प्यूटर प्लस टेली के साथ-साथ विभिन्न खेल के माध्यम से व्यापार में जोखिम लेना, गुणवत्ता, आत्मविश्वास, बीमा व बीमा की जानकारी तथा वित्तीय जागरूकता संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत मुद्रा योजना एवं शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राही के बैंक सेवा क्षेत्र के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण आवेदन बैंकों में प्रेषित किए जाएंगे। शासन द्वारा ऋण योजनाओं में जो लाभ दिया जा रहा है, वह भी हितग्राहियों को ऋण लेने के उपरांत प्राप्त होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुभाष वार्ड स्थित जिला पंचायत कार्यालय के बाजू में सेंट आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था नरसिंहपुर, दूरभाष नंबर 07792- 234355 और मोबाइल नंबर 9424034982 व 9131905187 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मेरावी 21 मई 2026