राष्ट्रीय
21-May-2026
...


नैनीताल (ईएमएस)। सरोवर नगरी से दूर सेनेटोरियम रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पूर्व एक महिंद्रा कार संख्या यूपी32क्यूयू-1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 05 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना में 05 व्यक्तियों (02 पुरुष, 02 महिलाएं एवं 01 बच्चा) की मृत्यु हो गई। सभी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस एवं एसडीआरएफ, एसएसबी टीम द्वारा सभी 05 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा’, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। मृतकों की शिनाख्त एवं विस्तृत विवरण प्राप्त किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (फोटो-06) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/21 मई 2026