नासिक (ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ कार्यालय से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में पुलिस ने करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। विशेष जांच दल की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में पीड़िताओं पर धार्मिक प्रथाएं अपनाने, खानपान बदलने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने के सबूत मिले हैं। चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों ने पीड़ितों के नाम और पहचान बदलने से जुड़े दस्तावेज अपने पास रखे थे। पुलिस ने कुछ मूल दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक कई महिला कर्मचारियों ने मानसिक और यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई थीं। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें निदा खान का नाम भी शामिल है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। हाल ही में अदालत ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। सुबोध/२२ -०५-२०२६