23-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की राजधानी के पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई। ये आग इतनी तेज थी कि लपटें देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। देश की राजधानी के पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई। ये आग इतनी तेज थी कि लपटें देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। वहीं गुस्साए लोगों ने आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस घटना में कुछ फायर टेंडर क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। आग की वजह से हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीबी मुखर्जी ने बताया कि रात 11:57 बजे अग्निशमन कक्ष को आग लगने की सूचना मिली। यह आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल चुकी है। यहां मुख्य रूप से फर्नीचर और प्लाईवुड का काम होता है। घटनास्थल पर लगभग 30 वाहन मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस आग लगने के कारण के बारे में जानकारी देगी। इस इलाके में पहले भी आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले अप्रैल में शास्त्री पार्क के ही एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से कई ई-रिक्शा और गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं। इसके अलावा, मई 2023 में भी बुलंद मस्जिद के पास झुग्गियों में भीषण आग लगी थी। - नई दिल्ली/ईएमएस/23/ मई/2026