राज्य
23-May-2026
...


पटना, (ईएमएस)। बिहार में आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉमफेड) ने सुधा दूध और उसके कई दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 25 मई से पूरे राज्य में लागू होंगी। कॉमफेड के अनुसार दूध उत्पादन लागत, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग, बिजली और डीजल के बढ़ते खर्च के कारण यह फैसला लिया गया है। फेडरेशन का कहना है कि पशुपालकों को दिए जाने वाले दाम भी बढ़े हैं, इसलिए खुदरा कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था। * दूध के नए रेट सुधा गोल्ड (500 एमएल): 33 रुपया से अब 35 रुपया 1 लीटर पैक: 68 रुपया सुधा शक्ति टोंड (500 एमएल): 27 रुपया से अब 28 रुपया सुधा स्टैंडर्ड (500 एमएल): 29 रुपया से अब 31 रुपया अन्य श्रेणियों में भी 1 रुपया से 3 रुपया तक की बढ़ोतरी * घी, पनीर और बटर भी महंगे घी (1 लीटर): 315 रुपया से अब 325 रुपया पनीर (200 ग्राम): 85 रुपया से अब 95 रुपया टेबल बटर (500 ग्राम): 270 रुपया से अब 305 रुपया व्हाइट बटर में भी अलग-अलग बढ़ोतरी * दही, लस्सी और मिठाइयाँ भी प्रभावित दही (1 केजी): 72 रुपया से अब 78 रुपया लस्सी और मैंगो लस्सी: 2 से 3 रूपये की बढ़ोतरी मिल्क केक, पेड़ा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और अन्य मिठाइयाँ भी महंगी * आम लोगों पर असर इस बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम और सामान्य वर्ग के परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा, क्योंकि दूध और उससे जुड़े उत्पाद रोजमर्रा की जरूरत हैं। हालांकि कॉमफेड का कहना है कि यह कदम किसानों को बेहतर भुगतान और उत्पादन बनाए रखने के लिए जरूरी था। संतोष झा- २३ मई/२०२६/ईएमएस