क्षेत्रीय
23-May-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। अज्ञात चोर ने एक बंद घर से सोने का जेवरात और नकद चुरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप तीन, स्टेशन रोड, सन्तु बिल्डिंग से आगे रहने वाली शिवानी जयप्रकाश (२२) ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत मध्यवर्ती पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि २३ मई को जब उनका घर बंद था तब किसी ने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर से १ लाख ५५ हजार रूपये मूल्य का सोने का जेवरात एवं नकद चुरा लिया। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक अजिंक्य धोंडे कर रहे हैं। संतोष झा- २३ मई/२०२६/ईएमएस