- 4 घातक हथियार जब्त भोपाल(ईएमएस)। शहर में चाकूबाजों और अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ थाना निशातपुरा के बदमाश राज मंडी एंव 03 अन्य साथियो को किया गिरफ्तार । कैफियत मामला इस प्रकार है कि थाना निशातपुरा के उप निरीक्षक करन सिंह देलमिया को दौरान-ए-विवेचना मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र का वांछित व सूचीबद्ध बदमाश राज मंडी अपने 3-4 साथियों के साथ नवीबाग के सामने बब्लू के प्लाट पर बने टीन के टपरे में घातक हथियारों से लैस होकर बैठा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनि करन सिंह ने वायरलेस के माध्यम से अतिरिक्त बल बुलवाया। मौके पर उनि अशोक शर्मा, सउनि सतेन्द्र चौबे, प्रआर राजेन्द्र सिंह, प्रआर धर्मेन्द्र बहादुर, एफ.आर.व्ही. मोबाइल स्टाफ को साथ लेकर बब्लू के प्लाट पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर टपरे से भाग रहे थाने के सूचीबद्ध बदमाश राज मंडी और उसके तीन साथियों को पकडा गया, आरोपियों के पास से प्रतिबंधित छुरियां व गुप्ती बरामद की गई जो आरपियो के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं। अरोपियों का विवरण- 1. राज ठाकुर उर्फ राज मण्डी (उम्र 26 वर्ष, निवासी शंकर नगर पलासी भोपाल (थाने का सूचीबद्ध बदमाश व अप.क्र. 429/26 BNS में वांछित) 2. आयुष लोहिया (उम्र 19 वर्ष, निवासी नारियल खेड़ा भोपाल 3. ऋषि श्रवण उर्फ अनुराग (उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रेम नगर भोपाल 4. विशाल सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष, निवासी चौकसे नगर भोपाल (कुल 03 अपराध) सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मनोज पटवा, उनि करन सिंह, उनि अशोक शर्मा, सउनि सतेन्द्र चौबे, प्रआर राजेन्द्र सिंह, प्रआर धर्मेन्द्र बहादुर, आर. विशाल कुमरे ,आर. शिवपाल उईके की सराहनीय भूमिका रही है । जुनैद / हरि / 23 मई, 2026