भोपाल(ईएमएस)। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं महिला संबंधी अपराधों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसके पालन में नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर बालिका के साथ दुष्कर्म कर डरा धमकाने वाले आरोपी शाहरुख को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया । दिनांक 21.05.26 को बालिका उम्र 17 साल निवासी गाँधीनगर ने अपने माता पिता के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसके घर के पडौस में आरोपी शाहरुख निवासी मदर इंडिया कालोनी शाहजहांनाबाद उसकी फुप्पी के घर में आया जाया करता था उसी दौरान नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर उसके घर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो निकाले तथा पीडिता को लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बनाता था जिससे तंग आकर पीडिता द्वारा थाने पर रिपोर्ट की । रिपोर्ट पर से थाना गाँधीनगर में अपराध क्रमांक 215/26 धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 115(2), 351(3), 296(बी) बीएनएस, 5एल/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । नाबालिग बालिका के साथ हुए अपराध की गंभीरता को देखते हुए और आरोपी शाहरुख के विरुद्ध अन्य थाना क्षेत्र में भी अपराध होने से पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपी शाहरुख को मुखबिर सूचना पर धर दबोचा । गिरफ्तार आरोपी – शाहरुख पिता साजिद पठान उम्र 21 साल निवासी मदर इंडिया कालोनी थाना शाहजहांनाबाद भोपालl सराहनीय भूमिका- सहा. पुलिस आयुक्त निशातपुरा अक्षय चौधरी , थाना प्रभारी विजेन्द्र मर्सकोले, उनि अयाज़ चाँदा, सउनि लक्ष्मी देवी, प्रआर 2651 अनुराग पटेल, प्रआर.295 श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर. अभिषेक ( टेक्नीकल सेल ) , आर.2912 युवराज सिंह, आर. 4330 पंकज बैरागी,मआर.4839 तनवी तिवारी, मआर 4013 पूनम की सराहनीय भूमिका रही। जुनैद / हरि / 23 मई, 2026