राष्ट्रीय
24-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुलाकात में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद विरोधी अभियान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।\ जानकारी के अनुसार मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। नई दिल्ली में हुई इस बैठक को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक चुनौतियों और रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मार्को रुबियो ने भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध आने वाले वर्षों में और मजबूत होंगे। वहीं अजीत डोभाल ने भी दोनों देशों के बीच सुरक्षा और खुफिया सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। सुबोध/२४-०५-२०२६