लेख
25-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, दसवी, मंगलवार, मघा नक्षत्रे, वृण योगे, तैतिल करणे, सिंह की चंद्रमा, मूल समाप्त रात्रि 10/39 रवियोग 42/37 द्विरागमन देवादि प्रतिष्ठा, व्यापार क्रय विक्रय धान्य छेदन, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनीमानी, बैंक कार्मचारी, लिपिक कैशियर, लेखा पाल तथा प्रबंधक होगा। मेष राशि :- स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास, अधिकारी का समर्थन फलप्रद होगा, मनोनुकूल कार्य बना लेंगे। वृष राशि :- योजनायें फलीभूत हों, शुभ-समाचार प्राप्ती से हर्ष, रुके कार्य बन जायेंगे। मिथुन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, बिगड़े हुये कार्य अवश्य ही बनेंगे। कर्क राशि :- कार्य-व्यवस्था की चिन्ता बनी ही रहेगी, प्रयास करने पर लाभ होगा, ध्यान दें। सिंह राशि :- भोग-एश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्यगति उत्तम, सुख के साधन बनें। कन्या राशि :- आर्थिक योजनापूर्ण हो, समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, ध्यान दें। तुला राशि :- पारिवारिक बाधायें परेशान करेंगी, विरोधी तत्व कष्टप्रद रखें, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- मानसिक बेचैनी , उद्विघ्नता से बचें तथा समय से लाभांवित होंगे। धनु राशि :- कुटुम्ब की समस्यायें कष्टप्रद हों तथा व्यर्थ भ्रमण से व्यय होगा। मकर राशि :- योजनायें फलीभूत हों, सफलता के साधन जुटायें तथा कार्य बनें, ध्यान दें। कुंभ राशि :- स्वाभाव में खिन्नता, मानसिक बेचैनी तथा मानसिक कष्ट से शारीरिक पीड़ा होगा। मीन राशि :- तनाव-क्लेश व अशांति बनेगी, परिश्रम विफल होगा, कार्यगति मंद होगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका