राज्य
25-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारत सरकार से रूस और ईरान से सस्ता तेल-गैस खरीद कर देशवासियों को पेट्रोल, डीजल और गैस के संकट से राहत दिलाने की अपील की है। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि खासकर गुजरात में किसानों को डीजल लेने में बहुत परेशानी हो रही है। यहां पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। उन्होंने कहा कि रूस-ईरान हमें सस्ते दाम में तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत सरकार लेने को तैयार नहीं है। अगर देश के किसानों को डीजल नहीं मिलेगा तो वे खेती कैसे करेंगे? रविवार को मीडिया से बातचीत में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इंटरनेट मीडिया पर देखा कि पूरे देश और खासकर गुजरात में किसानों को डीजल लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026